- Hindi News
- लैदर फुटवियर एवं मोजड़ी डिजाइन हाथ का हुनर : गुर्जर
लैदर फुटवियर एवं मोजड़ी डिजाइन हाथ का हुनर : गुर्जर
रूडा जयपुर एवं रूरल हैल्थ एज्यूकेशन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट (रेडी) बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय लैदर फुटवियर एवं मोजड़ी डिजाइन प्रशिक्षण का वार्ड सं. 22 बालोतरा में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एटीडीसी जयपुर गुमान गुर्जर, वरिष्ठ अतिथि रजनी मीणा और रेडी सचिव देवाराम गोदारा मौजूद थे।
कार्यक्रम में गुर्जर ने कहा कि लैदर फुटवियर एवं मोजड़ी डिजाइन हाथ का हुनर है। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा दिनों-दिन पिछड़ी जा रही हैं, इनके विकास के लिए नए-नए डिजाइन, अच्छी क्वालिटी की जूतियां मोजड़ी तैयार करके बेरोजगार महिला पुरूषों को रोजगार की अच्छी मदद मिलेगी। रजनी मीणा ने सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी से अवगत करवाया और बताया कि एसएचजी गठन करके सरकारी योजना का फायदा दिया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से 20 महिला-पुरूषों को 15-15 सौ रुपए के चैक प्रमाण-पत्र का वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भीमाराम नामा ने आभार व्यक्त किया।
बालोतरा. प्रशिक्षणार्थीको प्रमाण पत्र देते अतिथि।