पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरबन बैंक ने कमाया 197 लाख का लाभांश

अरबन बैंक ने कमाया 197 लाख का लाभांश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. बालोतराअरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का 14 वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार को स्थानीय पद्मावती भवन में बैंक अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि बैंक ने जोधपुर रोड स्थित नीमल टॉवर में बैंक के लिए जी 9 जी 10 भवन खरीदा है। हिस्सा पूंजी बढ़कर 311.42 लाख एवं अंशधारक संख्या 9681 हो गई हैं। संचालक ओम बांठिया ने अंकेक्षित संतुलन-चित्र एवं लाभ-हानि खाता 2013-14, अंकेक्षण रिपोर्ट एवं वर्ष 2014-15 का स्वीकृत बजट प्रस्तुत किया, जिसका सर्व-सम्मति से अनुमोदन किया गया। बांठिया ने बताया कि बैंक का वर्ष 2013-14 में सकल लाभ 197.37 लाख तथा आयकर भुगतान 60.75 लाख करने के बाद शुद्ध लाभ 136.62 लाख रहा।







कार्यशील पूंजी 1602.42 लाख हो चुकी है एवं सदन की ओर से वर्ष 2013-14 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश की स्वीकृति प्रदान की गई तथा बैंक के अधिकारियोें, कर्मचारियों के बोनस एक्सग्रेशिया राशि की पुष्टि की गई। प्रबंध संचालक सुरेंद्रनाथ ने गत वार्षिक आम-सभा का पठन किया। बैठक में उपस्थित अंशधारकों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। अध्यक्ष राजेश जैन एवं उपाध्यक्ष महावीर तातेड़ ने बैंक एवं ग्राहक हितों को मध्यनज़र रखते हुए निर्णय पारित करने का विश्वास व्यक्त किया। संचालक अशोक सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया। आम-सभा में संचालक मंडल सदस्य महेंद्रकुमार वैद, गौतमचंद भंसाली, रूपचंद सालेचा डूंगरचंद सालेचा ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। संचालन ओम बांठिया ने किया।