छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल
बालोतरा. स्थानीयएमबीआर स्नातकोत्तर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन 29 सितंबर सवेरे 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को स्थानीय कॉलेज परिसर मंे छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश डांगी ने बताया कि महासचिव महेंद्र प्रजापत ने बैठक में कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, खेल मंत्री भरत चौहान, सांस्कृतिक मंत्री, सद्दाम हुसैन, दिलीप कंसारा, महेश घांची, मुकेश माली, हरीश जाटोल, चैलाराम, प्रदीप दिनेश गर्ग आदि मौजूद थे।