पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैस्टिंग शुरू, एक माह के भीतर मिलेगा मीठा पानी

टैस्टिंग शुरू, एक माह के भीतर मिलेगा मीठा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{उम्मेदसागर-धवा-समदड़ी-खंडप पेयजल परियोजना से लाभांवित

मनोहरसिंहखोखर/गुल मोहम्मद | बालोतरा/अजीत

पिछलेलंबे समय से खारे पानी का दंश भोग रहे अजीत क्षेत्र को एक माह के भीतर-भीतर नहरी मीठे पानी की सप्लाई मिलेगी। सरकार की उम्मेदसागर-धवा-समदड़ी-खंडप पेयजल परियोजना के तहत ये गांव लाभांवित होंगे। हालांकि इन गांवों में योजना के तहत सप्लाई के लिए बिछाई गई लाइनों में टैस्टिंग शुरू हो गई है। मैन लाइनों से तालाबों आदि में पानी छोड़ा जा रहा है, इसके बाद गांव-ढाणियों में मीठे पानी की सप्लाई होगी।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी नहर का पानी उम्मेदसागर- धवा-समदड़ी-खंडप पेयजल परियोजना के तहत इन गांव-ढाणियों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकारी एजेंसी एलएनटी के मार्फत इस योजना का काम काज हो रहा है, जिसे 2015 तक अमलीजामा पहनाने का लक्ष्य दिया है। बुधवार से अजीत समेत आसपास के गांवों की लाइनों में मीठे पानी सप्लाई की टैस्टिंग शुरू होने से खुशी की लहर छा गई। लोगों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

एकमाह और इंतजार : सूत्रोंसे मिली जानकारी के अनुसार अजीत, भलरों का वाड़ा, रानीदेशीपुरा, मियों का बाड़ा सहित आसपास के गांव-ढाणियों के वाशिंदों को अब एक माह का इंतजार और करना पड़ेगा, इसके बाद उन्हें पीने को मीठा पानी मिलना शुरू हो जाएगा। कार्यकारी एजेंसी इसी कवायद में जुटी हुई है और उनका दावा है कि एक माह के भीतर इन गांवों में सप्लाई शुरू हो जाएगी।

भोगरहे थे खारे पानी का दंश : पिछलेलंबे समय से ये गांव खारे पानी का दंश भोग रहे थे। वाशिंदों को पीने के लिए मीठे पानी की व्यवस्था अलग से टैंकर जेरीकन के माध्यम से करनी पड़ रही थी। लेकिन अब मीठे पानी की कवायद के चलते उन्हें जल्द ही मीठा पानी मिलने से राहत मिलेगा। क्योंकि फ्लोराइडयुक्त पानी सेहत के लिए काफी नुकसानदायी साबित हो रहा था।

^जिन गांव-ढाणियों के वाशिंदे खारा पानी पीने को मजबूर थे, उन गांव-ढाणियों में मीठा सप्लाई होने से राहत मिलेगी। पशुधन भी इससे लाभांवित होगा। गनीखां, वार्डपंच

^फिलहाललाइनों की टैस्टिंग चल रही है। टैस्टिंग के बाद गांवों में मीठे पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, ये सब एक माह के भीतर हो जाएगा। रविंद्रचौहान, असिसटेंटकंस्ट्रक्शन मैनेजर, एलएनटी कंपनी

चल रही लाइनों की टैस्टिंग

फिलहालयोजना के तहत बिछाई गई लाइनों की टैस्टिंग