कनाना में ग्राम सभा का आयोजन
बालोतरा. निकटवर्तीग्राम पंचायत कनाना में वर्तमान ग्राम पंचायत के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरपंच गुणेशाराम की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सेवक गिरधारीराम पटेल ने बताया कि ग्राम सभा में वार्ड पंचों का साफा, शॉल स्मृति चिह्न प्रदान कर बहुमान कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उप सरपंच चंद्र करण, वार्ड पंच जेपी दवे ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महंत रामेश्वर गिरी महाराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र करण, पंचायत समिति सदस्य भैराराम भील, घीसू लाल चौपड़ा, नेमा राम, पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिक जैनम खान रोजगार सहायक भंवरलाल मेघवाल सहित ग्रामीण सभी वार्ड पंच मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम सेवक गिरधारीराम पटेल ने आभार व्यक्त किया।