भाजपा कार्यकर्ता आज जयपुर जाएंगे
बालोतरा. भारतीयजनता पार्टी प्रदेश संगठन की ओर से भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए बालोतरा नगर मंडल के कार्यकर्ता गुरुवार को बस से रवाना होंगे। प्रभारी झूमरलाल सार्जेंट रामविलास चंडक ने बताया कि गुरुवार शाम 8 बजे स्थानीय हनवंत सराय गांधीपुरा से बसें रवाना होगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 25 से 31 तक के कार्यकर्ता गांधीपुरा से रवाना होंगे। जिसके प्रभारी तिलोक माली, नरपत कच्छवाह पार्षद मानवेंद्र परिहार होंगे। वहीं वार्ड नंबर 1 तथा 32 से 35 के कार्यकर्ताओं के लिए प्रभारी पार्षद मांगीलाल भील, शैतानसिंह चारण, साबिर भाई महेंद्र चंदेल होंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 से 13 के कार्यकर्ताओं के लिए पार्षद कांतिलाल हुंडिया, पुखराजसिंह, महावीर चौपड़ा पार्षद हस्तीमल जाटोल होंगे।