सुलभ कॉम्पलेक्स शुरू करवाने की मांग
बालोतरा. वार्डनंबर 35 में स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स शुरू करवाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद रामचंद्र डांगी ने नगरपरिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डांगी ने बताया कि सुलभ कॉम्पलेक्स पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। इससे लोगों को सुलभ सुविधाओं के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है।