भिंडाकुआं स्कूल में पद भरने की मांग
बालोतरा. ग्रामपंचायत बीठूजा के राजस्व गांव भिंडाकुआं की राउप्रावि स्कूल में शिक्षकों के रिक्त भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दुदा राम, उतमराम, भंवरसिंह जसराजसिंह आदि ने बताया कि स्कूल में 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। लेकिन शिक्षक महज तीन ही कार्यरत है। उसमें भी एक शिक्षक को पोषाहार स्कूली दस्तावेजों के कार्य तक ही सीमित रहता है। ऐसे में स्कूल दो शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रही है।