आग से झोंपा जला
बालोतरा. क्षेत्रके तीरसींगड़ी सोढ़ा गांव की रहवासीय ढाणी में आग लगने से एक झोंपा जलकर राख हो गया। नेवरी सरपंच मोहनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भूरा राम पुत्र बांडा राम भील के रहवासीय ढाणी में आग लगने से झोंपा जलकर राख हो गया। इसमें घरेलू सामान नकदी जल गई। आग पर आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों ने काबू पाया।