- Hindi News
- बस दुर्घटनाओं में 11 घायल, दो जोधपुर रेफर
बस दुर्घटनाओं में 11 घायल, दो जोधपुर रेफर
बालोतरा-जोधपुररोड पर अलग-अलग सरहद में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 11 जने घायल हो गए। पहली दुर्घटना बुधवार रात्रि में सरवड़ी-चारलाई कला के बीच हुई, जिसमें दो जने गंभीर घायल हो गए। वहीं दूसरी दुर्घटना पचपदरा सरहद में मुख्य मार्ग पर हुई। दुर्घटना में 9 जने चोटिल हो गए।
पुलिस के अनुसार धनाराम पुत्र कानाराम माली निवासी बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि हरदानराम पुत्र उमाराम तथा दौलाराम पुत्र ताजा राम पिकअप गाड़ी में सवार होकर जोधपुर जा रहे थे। इस दरम्यान सरवड़ी-चारलाई कला गांव के बीच सामने से रही निजी बस के चालक ने तेजगति लापरवाही से चलाते जीप काे टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कल्याणपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
वहीं दूसरी दुर्घटना पचपदरा सरहद में मुख्य मार्ग पर हुई। जिसमें एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बस का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बस में सवार रूकमणि, नीलम देवी, प्रेक्षा, गुड़िया, सुरेंद्र, धीयाराम समेत 9 जने चोटिल हो गए, जिन्हें नाहटा अस्पताल की एंबुलेंस 108 एंबुलेंस के पायलट उम्मेदसिंह जेत माल, ओमप्रकाश माली ईएमटी दिनेश पायलट ने राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया।