पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ बालोतरा अभियान के पोस्टर का विमोचन

स्वच्छ बालोतरा अभियान के पोस्टर का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंज्यूमरअवेयरनेस सपोर्ट सोसायटी के स्वच्छ बालोतरा स्वच्छ भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन सभापति रतन खत्री आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने किया।

काश संस्थान के प्रबंधक राजेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में सभापति, आयुक्त के अलावा उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद जीत मल सुथार, रावता राम, श्रवण माली की ओर से किया गया। अतिथियों ने संस्थान के इस अभियान को स्वच्छता के लिए एक सराहनीय प्रयास बताया।

साथ ही अभियान में सहयोग की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के गणपतसिंह, ओपी सोनी, पारस प्रजापत, संतोष सोनी, सीतादेवी, रूपा राम आदि मौजूद थे।

बालोतरा. स्वच्छ बालोतरा स्वच्छ भारत अभियान पोस्टर का विमोचन करते अतिथि।