पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने सृजनात्मक प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

विद्यार्थियों ने सृजनात्मक प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. स्थानीयमेहताब देवी मिश्रीमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से संयोजक चंपालाल व्यास उप संयोजक जितेंद्र पालीवाल की देखरेख में सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संयोजक चंपालाल व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें निबंध प्रभारी सीमा, एकल गीत प्रभारी मंगलाराम पंवार, क्विज प्रभारी भारती चौधरी, आशुभाषण प्रभारी मधु व्यास चित्रकला प्रभारी सुजा राम पंवार थे। इनके नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में हार्दिक पहले स्थान हीना दूसरे स्थान पर रही वहीं एकल गीत प्रतियोगिता में प्रियंका पहले राजेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह, आशु भाषण प्रतियोगिता में उज्जवल सिंह पहले हीना दूसरे स्थान रहे। क्विज प्रतियोगिता में राजेंद्र पहले तथा सुरता राम दूसरे स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मोहनलाल दूसरे स्थान पर हेमकंवर रही। इस दौरान प्रहलाद चौधरी, शांति पंवार, पवन कुमार मालती सुथार ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका सालगराम परिहार, माणक कच्छवाह, डॉ. रामेश्वरी, भल्ला राम पटेल, गायत्री लाडला, शशीबाला, मानसिंह मीणा, हनवंत सोनी, ओमप्रकाश खत्री, प्रेमसिंह खोखर, पुष्पा, नींबा राम सियाग, अशोक रांकावत, संतोष लामा ने निभाई।