अभियान के तहत पार्कों की सफाई
बालोतरा. नगरपरिषदकी ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को शहर के सभी पार्कों की सफाई की गई। सफाई निरीक्षक रफीक पठान ने बताया कि शहर के सभी पार्को में पेड़-पौधों की छंटाई के साथ उनके पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके अलावा के कचरे के ढेर हटाए गए। क्षतिग्रस्त टूटे झूलों की सुध ली गई।