पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोमडन क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर केकेआर का कब्जा

मोमडन क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर केकेआर का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोमडनक्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित मोमडन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को केकेआर एसएस रॉयल्स के बीच हुआ, जिसमें केकेआर की टीम ने जीत दर्ज कर सीरिज पर कब्जा जमाया।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने कहा कि युवा ऐसे ही बेहतर ढंग से खेलते रहे और अपना नाम कमाएं। उप सभापति राधेश्याम माली ने कहा कि हार-जीत होती रहती है। हौसला हमेशा बुलंद रहना चाहिए। कृषि मंडी अध्यक्षा रशीदा बानो ने कहा कि इसी खेल से खिलाड़ी आगे बढ़ता है। मुस्लिम समाज अध्यक्ष फैय्याज भाई ने आभार व्यक्त किया। कमेटी के प्रवक्ता फिरोज घोसी ने बताया कि समापन में अतिथियों ने केकेआर को विजेता और एसएस रॉयल्स को उप विजेता के रूप में नवाजा गया। मैच के दौरान मैन ऑफ फाइनल मैन ऑफ सीरिज जावेद मोयला रहे। वहीं बेस्ट बल्लेबाज का खिताब सोहेल सुमरो तथा बेस्ट बॉलर का खिताब रमजान सुमरो को दिया। इस अवसर पर सफी मोहम्मद मोयल, मेहबूब खां सिंधी, फकीर मोहम्मद चड़वा, फकीर मोहम्मद मोयला, असलम छीपा, पार्षद मूले खां, श्रवण माली, धनराज घांची, शंकर प्रजापत, मोमडन युवा ग्रुप के अध्यक्ष नासीर चड़वा, कमेटी के अकरम, रमजान, नसरूद्दीन, इमामुद्दीन, अनवर, शाहरुख, यासीन छीपा, सलीम मोयल, यासीन मोयला अजहरुद्दीन मौजूद थे। मंच संचालन उमरदीन मेहर ने किया। निर्णायक की भूमिका भैरूसिंह जाट प्रवीण सिंह ने निभाई।

बालोतरा. विजेताटीम को कप देकर पुरस्कृत करते अतिथि।