पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा : खत्री

जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा : खत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरइंटरनेशनल बालोतरा की ओर से गुरुवार को स्थानीय महावीर सेवा सदन में बाड़मेर नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति लूणकरण बोथरा, बालोतरा नगर परिषद के सभापति रतनलाल खत्री उप सभापति राधेश्याम माली का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद बाड़मेर के सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि तन और मन से जन जन की सेवा के लिए कटिबद्ध रहूंगा और जनता ने जो दायित्व दिया है, उसे बखूबी निभाऊंगा। नगर परिषद बालोतरा के सभापति रतन खत्री ने कहा कि जनता से सेवा का जो अवसर प्रदान हुआ है, उसका पूरा प्रयोग कर विकास एवं जन समस्याओं के समाधान में पूरी तन्मयता से तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं गत 5 सालों से महावीर इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ हूं, उसकी आन-बान और शान बनाए रखूंगा। उप सभापति राधेश्याम माली ने स्वच्छता सप्ताह आवारा पशुओं की धरपकड़ में जन सहयोग की अपील की। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए संस्थान अध्यक्ष वीर डॉ. जी सी वडेरा ने कहा कि हमारे लिए गौरव एवं प्रसन्नता का अवसर है कि बाड़मेर एवं बालोतरा के नगर परिषद सभापति बालोतरा नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा हमारे संस्था के ही सदस्य है। संरक्षक एवं ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट बाड़मेर के जिला संयोजक वीर पारसमल भंडारी ने रतन खत्री को बधाई देते हुए विकास को आगे ले जाने एवं सेवा कार्यों में सहयोग की अपील की। वहीं उपाध्यक्ष गौतम तातेड़ ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि गति को ऐसे आगे बढाएं की आपको जन-जन हर पार्षद का सहयोग मिल सके। वीर अचलेश्वर आर्य ने नगर विकास के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव रखे। कार्यक्रम में पार्षद श्रवण सुंदेशा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जोन सचिव वीर युसुफ भांतगर, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, अशोक भंसाली, रामलाल राजपुरोहित, सह सचिव रतन हुंडिया, कोषाध्यक्ष वीर दलपत जैन, वीर चतुर्भुज रंगवाला, पुखराज सालेचा, सुरेश गोठी नगराज चौपड़ा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। सचिव अशोक चौपड़ ने आभार व्यक्त किया।

बालोतरा. कार्यक्रमको संबोधित करते बालोतरा नगरपरिषद के सभापति रतन खत्री।