पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्वजारोहण के साथ जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज, तैयारियां तेज

ध्वजारोहण के साथ जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज, तैयारियां तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनतीर्थ नाकोड़ा पर गुरुवार दोपहर 2.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से ध्वजारोहण कर भगवान पार्श्व नाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज किया गया।

ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने बताया कि ध्वजारोहण पर तीर्थ के सुरक्षा प्रहरियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। वहीं ज्ञानशाला के विद्यार्थियों मौजूद श्रद्धालुओं की ओर से जैनम जयंती शासनम के जयघोष के साथ वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान नाकोड़ा तीर्थ पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तजनों की लंबी कतारें लग गई। जैन ने बताया कि 16 से 18 दिसंबर तक पौष दशमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में अट्ठम तपस्या को लेकर करीब 1200 आराधक भाग लेंगे।

ध्वजारोहण के समय ट्रस्टी मदनलाल सालेचा, वीरचंद वडेरा, लूणकरण बोथरा, अनिल सिंघवी, पारसमल धारीवाल, उत्तमचंद मेहता, हुलासचंद बाफना, रतनलाल संकलेचा, सुमेरमल बागरेचा, दिलीप जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद वडेरा नवकारसी लाभार्थी तखतगढ़ निवासी पारसमल गोयल सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

मेलेकी तैयारियां जोरों पर

पौषदशमी मेले को लेकर ट्रस्ट मंडल की ओर से जोर-शोर के साथ तैयारियां की जा रही है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी ट्रस्टी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर को विशेष आंगी रचना, झांकियों तथा फूल लाइटिंग डेकोरेशन आदि से सजाया गया है।

बालोतरा. महोत्सव का ध्वजारोहण कर आगाज करते ट्रस्ट पदाधिकारी।