डागलिये उबी रे सुगना..., बही रसधारा
शहरके क्षत्रियों का मोर्चा स्थित वानरदेव मंदिर में बाबा रामदेव, डाली बाई, सुगनाबाई हरजी भाटी की प्रतिमाओं की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद बुधवार रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या में गायक कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधे रखा। भजन संध्या के दौरान नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति पार्षदों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। भजन संध्या का आगाज गायक कलाकार श्याम पालीवाल ने गणपति वंदना से किया। पालीवाल ने गुरु महिमा के साथ बाबा रामसापीर के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। गायक कलाकार शिवपुरी, हर्ष माली, अशोक प्रजापत, राजेश पंवार, रामू माली लीला बाई ने भी एक से बढ़कर भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक बैठने पर मजबूर कर दिया।
भजन संध्या के दौरान सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, माजी-वाला सरपंच कुंपाराम पंवार, पार्षद नरसिंग प्रजापत, श्रवण माली, पुखराजसिंह राजपुरोहित, चंद्रा बालड़, पूर्व पार्षद रावता राम माली, नैना राम सुंदेशा, पीएचईडी सहायक अभियंता चतराराम माली, गोधू भाई सिंधी सहित गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सभापति रतन खत्री ने मंदिर समिति को आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया और उप सभापति राधेश्याम माली ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
मंच का संचालन राजू माली ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी पुखराज माली, मोहनलाल माली, खेताराम प्रजापत, चनणा राम पंवार, राणाराम गहलोत, रामेश्वर पंवार, पंडित मेगेश दवे, अशोक माली, सांवल राम माली, सुरेश पालीवाल, बाबूलाल माली, हीरालाल सोनी, रामू प्रजापत, प्रेमसिंह, गणपत कच्छवाह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
बालोतरा. भजन संध्या के दौरान उपस्थित अतिथि।
बालोतरा. वानरदेव मंदिर में सजी प्रतिमाएं।