पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम घोषित

नर्सेज एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के राज्यव्यापी संवैधानिक पुनर्गठन के तहत बाड़मेर जिले में ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चरणबद्ध निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया। जिला प्रभारी पर्यवेक्षक प्रमोद आशिया जिला संयोजक मामराज विश्नोई ने बताया कि पहले चरण में बालोतरा, कल्याणपुर, पाटोदी, बालोतरा पीएमओ, सिवाना समदड़ी ब्लॉकों में अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। शीघ्र ही जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 11 से 15 दिसंबर तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन, ब्लॉक अध्यक्ष के लिए नामांकन नाम वापसी प्रक्रिया तथा अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा आदि प्रक्रियाएं की जाएगी। वहीं 16 दिसंबर के बाद इन ब्लॉकों में बैठक के आयोजन अनुसार मतदाता सदस्यों को तिथि स्थान की पृथक से सूचना देकर ब्लॉक अध्यक्ष का निष्पक्ष संवैधानिक तरीके से निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाता नर्सेज को नामांकन प्रक्रिया अन्य जानकारी के लिए क्षेत्रिय संयोजक से संपर्क कर निर्वाचन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी अदा करने का आह्वान किया।









क्षेत्रिय संयोजकों की नियुक्ति के तहत धोरीमन्ना में लीलाराम, गुड़ामालानी में ईश्वरराम, सिणधरी में भैराराम, सिवाना में किरणलता वैष्णव को जिम्मेदारियां सौंपी गई।