पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगीलाल भंवरलाल अध्यक्ष मनोनीत

मांगीलाल भंवरलाल अध्यक्ष मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलसमाज की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में भील महासभा के संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार प्रदेश महासचिव भाखराराम राणा की देखरेख में समाज की बालोतरा क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मांगीलाल भील को मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष मांगीलाल भील ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर हींगाराम, घेवरचंद, मिश्रीमल, बदा राम, मांगीलाल, टीकमाजी बदा राम को मनोनीत किया गया। वहीं विशनाराम को महामंत्री, हरिराम को कोषाध्यक्ष तथा भल्ला राम हिमताराम को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में राजू राम, बाबूलाल, खीमाराम, नेमा राम मेलाराम तथा संगठन मंत्री के रूप में कानाराम, पूनाराम, भूरा राम, रामाराम पन्ना राम बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में बुदाराम, मांगीलाल, रामाराम, खेताराम, खीमाराम, सिकूराम, मांगीलाल, भोलाराम, चेलाराम, घटा राम, बाबूलाल, मांगीलाल, बुदाराम जोरा राम को शामिल किया गया।

युवाकार्यकारिणी का गठन

बैठकके दौरान बालोतरा क्षेत्र की युवा कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। युवा कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से भंवरलाल भील को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा अध्यक्ष भंवरलाल भील ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल, भट्टा राम, जैसा राम मांगीलाल को मनोनीत किया गया। वहीं थानवेंद्र को महामंत्री, सता राम को कोषाध्यक्ष, मनोहरलाल को सह कोषाध्यक्ष, काछबा राम को खेल मंत्री जगदीश को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त मंत्री के रूप में किशन, जबरा राम, नेमा राम, बंशीलाल धर्माराम तथा संगठन मंत्री के रूप में गोपा राम, रमेश, दिनेश, रमेश धन्ना राम बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में थानाराम, शिवराम, आंबाराम, भट्टा राम अर्जुन को शामिल किया गया।