पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 43 विद्यार्थियों को दिए सर्टिफिकेट

43 विद्यार्थियों को दिए सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिजिटलएंपावरमेंट फाउंडेशन के सूचना सेवा परियोजना के तहत गुरुवार को बेसिक कंप्यूटर कोर्स से पहले बैच के 43 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

संस्था के जिला तकनीकी अधिकारी शिशि पुरोहित बताया कि संस्था की सूचना सेवा परियोजना में बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधाएं न्यूनतम फीस पर उपलब्ध है। साथ ही संस्था में जरूरतमंद लोगों की सरकारी योजनाओं जैसे भामाशाह योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, विधवा, वृद्धावस्था, विशेष योग्य जन पेंशन पालनहार जैसी योजनाओं से जोड़ने के अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं की जानकारी आदि प्रदान की जा रही है।

ब्लॉक कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि सिवाना ब्लॉक में प्रधानमंत्री जन-धन योजना और भामाशाह योजना से करीब 2100 व्यक्ति एवं अन्य योजनाओं जैसे वृद्धावस्था से 35 एवं विधवा और पालनहार योजना से 15 लोगों को जुड़वाने की प्रक्रिया जारी हैं।

कार्यक्रम में कार्यवाहक तहसीलदार मोहनलाल माली ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने अनुभव व्यक्त किए। छात्रा पालू कुमारी नीतू कंवर ने कहा कि हमें सूचना सेवा में कंप्यूटर क्लास में प्रवेश लेने से पूर्व कंप्यूटर के बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन यहां आकर हमने टाइपिंग, एमएस आफिस आदि विभिन्न प्रकार के प्रोग्रामों को रन करना सीख लिया है।

इसके अलावा संस्थान की ओर से इंटरनेट के बारे में भी जानकारी प्राप्त करवाई गई। विद्यार्थी मुकेश परमार ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए। इस अवसर पर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक सिवाना शाखा प्रबंधक भीमा राम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता पारसमल माली, गंगाराम देवासी, मोहनलाल, बालोतरा अरबन भूमि विकास बैंक से नरेंद्र गहलोत, संस्था की ओर से राकेशपालसिंह राजपुरोहित थानाराम बोस आदि मौजूद थे।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स के पहले बेच की हौसला आफजाई

शिक्षा