पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पति को जेल भेजा

सरपंच पति को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच पति को जेल भेजा

सिवाना. मारपीटके मामले में गिरफ्तार आरोपी मोकलसर सरपंच पति को पुलिस ने शनिवार को बालोतरा न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। सिवाना पुलिस थाने में मोकलसर पूर्व सरपंच कांतिलाल बाफना ने मोकलसर सरपंच पति विशनाराम पुत्र अमरा राम घांची के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह पादरु में दो दिन पूर्व पदमाराम पुत्र पीरा राम निवासी किटनोद द्वारा दर्ज करवाए गए मारपीट के मामले में आरोपी छोगा राम पुत्र दजाराम भील निवासी पादरु को चौकी प्रभारी भाखर सिंह ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।