पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याणपुर को पंचायत समिति बनाने के लिए सीएम से मिले सरपंच

कल्याणपुर को पंचायत समिति बनाने के लिए सीएम से मिले सरपंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याणपुर को पंचायत समिति बनाने के लिए सीएम से मिले सरपंच

भास्कर न्यूज . कल्याणपुर

कल्याणपुर को पंचायत समिति बनाने के लिए कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआं के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के दौरान सरपंच कुआं ने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति बनने के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का मानदंड पुरा करती है। बालोतरा पंचायत समिति दूरी के लिहाज से काफी दूर है। ग्रामीणों को संबंधित कार्य करवाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कल्याणपुर को पंचायत समिति बनाया जाए। कुआं ने बताया कि इससे पूर्व कलेक्टर पंचायत राज मंत्री के समक्ष भी यह मांग रखी गई।