- Hindi News
- झोंपेजलाने का मामला दर्ज बालोतरा. समदड़ीथाने में शनिवार
झोंपेजलाने का मामला दर्ज बालोतरा. समदड़ीथाने में शनिवार
झोंपेजलाने का मामला दर्ज
बालोतरा. समदड़ीथाने में शनिवार को खेत में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर झोंपे जलाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार चूना राम पुत्र प्रतापराम भील निवासी पारलू ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 16 सितंबर की रात्रि को 12 बजे पारस पुत्र भीखाराम, कमला प|ी पारस अशोक पुत्र पारस ने अनधिकृत रूप से प्रवेश कर खेत की बाड़ और झोंपे जलाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रबोधकसंघ की बैठक आज
बालोतरा. अखिलभारतीय प्रबोधक, पैराटीचर, मदरसा पैराटीचर शिक्षाकर्मी संघ की बैठक रविवार को महावीर उद्यान में आयोजित होगी। ब्लॉक प्रवक्ता सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में सम्मेलन की तैयारी की रुप रेखा सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। राठौड़ ने बताया कि बैठक को वंचित पैराटीचर प्रदेशाध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक ईश्वरसिंह जागसा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश माली, जिला प्रवक्ता खीमसिंह खेजडिय़ाली पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
ओडीएफप्रशिक्षण 23 को
समदड़ी. पंचायतसमिति सिवाना क्षेत्र को खुला शौच मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए प्रशिक्षण 23 सितंबर को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन मोकलसर में आयोजित होगा। बीडीओ प्रमोद दवे ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्रामसेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य, साक्षरता प्रेरक भाग लेंगे। प्रशिक्षण शौचालय निर्माण संबंधित सभी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
ढेलड़ियासम्मानित
बालोतरा. अखिलभारतीय तेरापंथ युवक परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह नई दिल्ली में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह में बालोतरा के शिवकुमार ढेलड़िया को सम्मानित किया गया। ढेलड़िया ने बताया कि दिल्ली स्थित आध्यात्म साधना केंद्र मेहरोली में आयोजित समारोह में परिषद के 50 वर्ष के इतिहास का अवलोकन करने के साथ भविष्य की योजनाओं पर चिंतन किया गया।
भजनसंध्या 26 को
बालोतरा. शहरके नेहरू कॉलोनी स्थित गणपति मार्ग पर 26 सितंबर को उपासक ओमजी मदन जी के सानिध्य में एक शाम आई माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भक्त रतनलाल जीनगर ने बताया कि आई माता मंदिर बिलाड़ा के वर्षगांठ पर जागरण का आयोजन रखा गया है। भजन संध्या मे