पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण से 30 फीट का रास्ता 10 फीट का रह गया

अतिक्रमण से 30 फीट का रास्ता 10 फीट का रह गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वार्ड संख्या 24 स्थित नीलम सिनेमा के पीछे रहवासीय मोहल्ले के एक आम रास्ते पर कथित अतिक्रमियों ने अतिक्रमण काबिज कर 30 फीट के रास्ते को 10 फीट का कर दिया। इससे आम राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए मोहल्लेवासियों ने कई मर्तबा नगरपरिषद के अधिकारियों काे अवगत करवाया, मगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, दो-तीन बार अतिक्रमण हटाने के आदेश होने के बावजूद अतिक्रमण जस का तस हो रखा है।

मोहल्ले वासी लुकमान खां ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके रहवासीय मकान के आगे नगरपरिषद का 30 फीट का आम रास्ता है। काफी समय से मकान के सामने वाले पड़ोसी ने कांटों की बाड़ नीलगिरी के पेड़ लगाकर करीब 15 से 20 फीट के रास्ते को अतिक्रमण काबिज कर रखा है। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बड़े वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें रही है।

बालोतरा. पेड़लगाकर आम रास्ते पर किया अतिक्रमण।