सहपाठी ने छात्र के साथ की मारपीट
कस्बे के राउमावि में अध्ययनरत एक छात्र के साथ उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने सहयोगियों के साथ स्कूल के बाहर ले जाकर मारपीट की। मारपीट में छात्र को गंभीर चोटें आई। जिस पर उसे सिवाना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर किया गया।
सहायक थानाधिकारी शेराराम ने बताया कि घटना के संबंध में दीने खां पुत्र कासू खां निवासी मवड़ी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका भतीजा फिरोज खां कक्षा 11 में राउमावि में पढ़ता है। शनिवार सवेरे 11.30 बजे उसे सहपाठी छात्र ने अपने पांच-छह सहयोगियों के साथ मिलकर स्कूल से घसीटकर बाहर लेकर जाकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
समझाइशबीच बचाव के किए प्रयास
शनिवारको आपस में झगड़ने पर दोनों छात्रों को कार्यालय में बुलाकर झगड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किए थे। जिसमें दोनों छात्रों को अपने अभिभावकों को बुलाकर लाने पर ही स्कूल में आने के निर्देश दिए थे। बाद में यह घटना हुई। तब मैं कार्यालय में था। हो-हल्ला सुनने पर बीच बचाव भी किया।
ओमारामपालीवाल, कार्यवाहकप्रिंसीपल, राउमावि सिवाना।