पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुग्गी वुग्गी में बच्चों ने दिखाया हुनर

बुग्गी वुग्गी में बच्चों ने दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात्रि को खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत अग्रसेन बुग्गी वुग्गी प्रतियोगिता आयोजित हुई। सूचना प्रसारण मंत्री पूर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बुग्गी वुग्गी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने डांस के हुनर का प्रदर्शन। 8 प्रतियोगी फाइनल राउंड में चयनित हुए। 21 सितंबर को अग्रसेन हाॅट मेला रखा गया है। मेले में अग्रवाल समाज के कई ग्रुपों की ओर से अलग अलग व्यजनों की स्टाल लगाई जाएगी। कार्यक्रमों में समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने सभी अग्र बन्धुओं को मेले में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंहल, चन्द्र प्रकाश लोहिया, प्रवीण बजारी, सुरेश, देवेन्द्र, विजय लोहिया, रामकुमार रंगवाला, मुकेश गुप्ता, शत्रुधन अग्रवाल मौजूद थे। अग्रवाल महिला मंडल सदस्या सुखी गोयल, जशोदा लोहिया, सारी देवी, सुमित्रा देवी आदि ने अपनी महती भूमिका निभाई।

बालोतरा. डांसकी प्रस्तुति बालिकाएं।