पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में विशेष चिह्न पर आपत्ति

मतदाता सूचियों में विशेष चिह्न पर आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. नवंबरमें होने वाले निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयार की गई मतदाता सूचियों में विशेष प्रकार के चिह्न अंकित होने पर कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर राज्य निर्वाचक जिला निर्वाचक अधिकारी को आपत्ति दर्ज करवाई। कांग्रेस के पार्षद नरसिंग राम प्रजापत ने बताया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम उदय भानू चारण के नेतृत्व में 35 वार्डों की मतदाता सूची तैयार की गई है। इसमें हर वार्ड के करीब 250 से 300 मतदाताओं के नाम के आगे एक विशेष प्रकार का चिह्न अंकित किया गया है। जो पहली बार होने के कारण मतदाताओं संभावित उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।