- Hindi News
- होमगार्ड के 9 पदों पर 37 अभ्यर्थियों ने दी फिजिकल परीक्षा
होमगार्ड के 9 पदों पर 37 अभ्यर्थियों ने दी फिजिकल परीक्षा
भगतसिंह सभा स्थल पर शनिवार को होमगार्ड के लिए 9 पदों पर फिजिकल परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 37 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बालोतरा कंपनी के एचपीसी सुरेश प्रकाश एचसीसी चौथा राम ने बताया कि 9 पदों पर भर्ती के लिए 103 फॅार्म आए। जिनमें जांच के बाद 37 फार्म सही पाए गए। इन 37 अभ्यर्थियों की शनिवार को एक किलोमीटर दौड़ कराई गई, जिसमें 24 अभ्यर्थी पास हुए। दौड़ के अलावा सीने का नाप (फुलाए बिना फुलाए), हाइट आदि की जांच की गई। इस दौरान बोर्ड मैंबर में डिप्टी कमांडेंट दयालसिंह भाटी, कमांडेंट रवि व्यास, कंपनी कमांडेंट किशन सिंह आदि मौजूद रहे। बालोतरा कंपनी के प्रभारी ने बताया कि सलेक्ट हुए 24 अभ्यर्थियों में से 9 पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी।