स्कूल परिसर में पौधरोपण किया
बालोतरा. महावीरइंटरनेशनल की ओर से ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स के सौजन्य से स्थानीय शांति निकेतन परिसर में पौधरोपण किया गया। पूर्व जाेन चेयरमैन ओम बांठिया ने बताया कि स्वच्छ बालोतरा, सुंदर बालोतरा अभियान के अंतर्गत बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय कॉलोनी, स्कूल परिसरों में भी पौधरोपण का अभियान महावीर इंटरनेशनल की ओर से वृहत स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) उपाध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, बाड़मेर जिला ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट प्रभारी पारसमल भंडारी, केंद्र अध्यक्ष डॉक्टर जी सी वडेरा, सचिव अशोक चौपड़ा, कोषाध्यक्ष दलपत जैन, चतुर्भुज रंगवाला, उपाध्यक्ष अशोक भंसाली जोन सचिव युसुफ भांतगर आदि ने ट्री गार्ड सहित पौधरोपण किया।
बालोतरा. स्कूलपरिसर में पौधरोपण करते पदाधिकारी।