पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता भावनाओं को जागृत कर देती है : सिंह

कविता भावनाओं को जागृत कर देती है : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित उपखंड क्षेत्र की स्कूलों में शनिवार को शिक्षा शनिवार के तहत कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय नवकार विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षा शनिवार के तहत कविता पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही भारत विकास परिषद की अोर से गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य मोती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य में कविता का अपना महत्व है। कविता व्यक्ति की भावनाओं को जागृत कर उसमें संवेदना उत्पन्न कर देती है। उप प्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शृंगार रस, हास्य रस वीर रस आदि की कविताएं प्रस्तुत की। इसी तरह, टापरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शनिवार को राजकीय आदेशानुसार दूसरा शिक्षा शनिवार आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूल परिक्षेत्र में आने वाले अनामांकित, ड्रॉप आउट, बालक-बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने, स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की शैक्षिक समीक्षा, कक्षा कार्य एवं गृह कार्य की स्थिति की जानकारी अभिभावकों को देते हुए, शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार करने, जेंडर संवेदनशीलता, समुदाय के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त करने के लिए किया गया है। कक्षा कार्य उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीवराज जाटोल, आरती सिंघवी, संगीता चौहान, केसा राम, जैना राम, रूपा राम, दीपाराम डूंगर चंद आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन पुखराज भाटी ने किया। इसी तरह, स्थानीय राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 2 में शिक्षा शनिवार आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका सुखी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं की ओर से नृत्य देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। स्कूल में ज्यादा उपस्थित दर्ज कराने गृहकार्य पूरा करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावक, एसएमसी सदस्य स्कूल स्टाफ मौजूद थे। इसी तरह, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मनणावास में शिक्षा शनिवार का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में उचित उपस्थिति दर्ज कराने गृह कार्य पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चित्रकला, अनुलेख, कविता पाठ, गायन प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया