पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी पखवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता आज

हिन्दी पखवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा .हिंदीपखवाड़े के तहत राष्ट्रीय भाषा हिंदी को जनमानस तक पहुंचाकर हिंदी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘रणवीरसिंह सोढ़ा मेमोरेबल क्लब’ के सौजन्य से रविवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नंबर 4 गांधीपुरा में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिंदी प्रचारक राणीदान रावल ने बताया कि राष्ट्रीय भाषा का वर्तमान हाल तथा राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हिंदी का महत्व विषय पर प्रतिभागियों से निबंध के रूप में विचार आमंत्रित किए जाएंगे। मेमोरेबल क्लब के अध्यक्ष जबर सिंह सोढ़ा सहित अन्य प्रबुद्धजन आकर निरीक्षण कर हिंदी के बारे में बच्चों की जिज्ञासा जानेंगे। प्रतियोगिता के आयोजक कुलदीप सोढ़ा तथा व्यवस्थापक मुकेश चौहान पूरी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 18 स्कूलों के 9 वीं से 12 वीं के 400 विद्यार्थियों को शामिल कराने की कोशिश के लिए प्रयासरत है।