- Hindi News
- सिवाना मोकलसर से निकलेगा नेशनल हाइवे 325
सिवाना-मोकलसर से निकलेगा नेशनल हाइवे- 325
दिलीपसिंह राजपुरोहित | मोकलसर
भारतसरकार की ओर से सिवाना उपखंड क्षेत्र को जल्दी ही नेशनल हाइवे की सौगात मिलने वाली है। सूत्रों की माने तो सिवाना-मोकलसर से निकलने वाले इस नेशनल हाइवे को मार्ग संख्या 325 आवंटित किया गया है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से गजट नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी हो चुका है।
अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी राज्य सरकार की ओर से इस मार्ग को हैंड ऑवर करने का इंतजार कर रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से इस मार्ग को हैंड ऑवर करने के बाद नेशनल हाइवे ऑथोरिटी इसके डवलपमेंट का कार्य शुरू करवा देगा।
हाइवे बनने के बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्माजी का मंदिर आसोतरा सहित अन्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रेनाइट के क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाला सिवाना उपखंड क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाएगा। हाइवे पर आने वाले खेतों के दाम भी बढ़ जाएंगे।
ऐसे होगा हाइवे निर्माण कार्य
टू लेन बनेगा मार्ग
नया एनएच पचपदरा से सांडेराव को जोड़ेगा
मोकलसर. बालोतरासे जालोर को जोड़ने वाला यह स्टेट हाइवे बनेगा नेशनल हाइवे।