पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडीएफ का प्रशिक्षण दिया

ओडीएफ का प्रशिक्षण दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओडीएफ का प्रशिक्षण दिया

मोकलसर.कस्बेके राजीव गांधी सेवा केंद्र में मंगलवार को पंचायत समिति सिवाना क्षेत्र को खुला शौच मुक्त वातावरण तैयार कराने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम सेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य एवं साक्षरता प्रेरक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वच्छ निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण संबंधी सभी निर्देशों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी तथा ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विद्यार्थियोंकी स्वास्थ्य जांच

समदड़ी.राउप्राविराइकों का गोलिया बी में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच एएनएम सरिता की ओर से गई। प्रधानाध्यापक बजरंगदास वैष्णव ने बताया कि स्कूल के कुल 34 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एएनएम की ओर से किया गया। जिनमें से बालक अस्वस्थ पाए गए। इनमें से 2 बालक कुपोषित थे। सभी 6 बालकों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अध्यापक चिरंजीलाल उपस्थित थे।

विद्यार्थियोंको बांटी स्कूल पोशाकें

बालोतरा.निकटवर्तीमिठौड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल श्रावणिया बेरा के विद्यार्थियों को भामाशाह ओमाराम, सांकलराम, मालाराम की ओर से निशुल्क पोशाक बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य आंबसिंह मिठौड़ा ने की। मुख्य अतिथि रामावि मिठौड़ा प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने विद्या-दान का महत्व बताया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश कच्छवाह ने भामाशाह को साफा माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन राजेंद्र कुमार चारण ने किया।

प्रबोधकसंघ का शैक्षिक सम्मेलन 15 से

बालोतरा.अखिलभारतीय प्रबोधक एवं पैराटीचर्स संघ बाड़मेर की बैठक महावीर उद्यान बालोतरा में जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वरसिंह जागसा ने बतौर अतिथि शिरकत की। संघ के जिला प्रवक्ता खीमसिंह खेजड़ियाली ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि उप शासन सचिव नसीरूद्दीन कुरैशी के निर्देशानुसार 26 27 सितंबर के स्थान पर 15 16 अक्टूबर को शैक्षिक सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन का स्थान महावीर वाटिका गौशाला के पास बालोतरा में यथावत रखा गया है। बालोतरा ब्लॉक के अध्यक्ष ओमप्रकाश माली ने बताया कि बैठक आगामी 28 सितंबर को महावी