पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में छात्राओं को सिखाए कढ़ाई के गुर

कार्यशाला में छात्राओं को सिखाए कढ़ाई के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरजेगर्ल्स कॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में कशींदाकारी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉस्टयूम डिजाइनिंग एवं ड्रेस मेकिंग विशेषज्ञ प्रिती परमार ने छात्राओं को कढ़ाई करना सिखाया।

कार्यशाला में परमार ने हैरिंग बोन, बुलियन, फ्रेचनार, साटन, लेजीडेजी, फर्न, बटन होल, लेदर स्टीच, स्टेम स्टिच चैन आदि का उपयोग और बनाने के तरीके का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने बड़ी लगन और उत्साह से कशींदाकारी के हुनर को सीखा।

कार्यक्रम में प्राचार्य सतीशचंद्र शर्मा ने छात्राओं की कलात्मकता और कशींदाकारी की प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. संतोष जाखोटिया, डॉ. मंजू लाडला, डॉ. कमलजीत कौर सुषमा सोलंकी ने कार्यशाला में सहयोग दिया। युवा विकास केंद्र की प्रभारी अनुराधा सक्सेना ने आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया।

बालोतरा. कार्यशालामें कढ़ाई के गुर सिखातीं प्रशिक्षक और कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।