पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड में पग पग पर पसरी समस्याएं

हाउसिंग बोर्ड में पग-पग पर पसरी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^कॉलोनीके लगभग गली-मोहल्लों में आवारा पशुओं के जमावड़े की स्थिति आम बनी हुई है। खासकर शाम के समय में आवारा पशु गली मोहल्लों में एक झुंड बनाकर बैठ जाते हैं, जिससे आवागमन में बेहद परेशानी होती है।

राधेश्यामअग्रवाल, मोहल्लेवासी।

^ कोई कार्रवाई हो तो बने बात

कॉलोनी में सड़कें टूटी-फूटी है और गंदगी जगह-जगह पसरी पड़ी रही है। जिससे आमजन को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। यदि विभाग की ओर से कोई कार्रवाई हो तो इस परेशानी का हल निकल सकता है।

सबलसिंहसोढ़ा, मोहल्लावासी।

जनप्रतिनिधिपैरवी करें

^कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी और सड़कों की समस्या पिछले लंबे समय से चल रही है। यदि जिम्मेदार इसकी सुध ले तो समस्याओं का समाधान हो सकता है।

खंगारसिंहराजपुरोहित, मोहल्लावासी।

^ आधा-अधूरा हो रखा सीवरेज का काम पूरा हो जाए तो गंदे पानी की निकासी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा आवासन मंडल से इस कॉलोनी को नगरपरिषद बालोतरा में शामिल कर दिया जाए तो यह कॉलोनी विकसित हो सकती है, इसके लिए मैं प्रयासरत हूं।

कुंपारामपंवार, सरपंच,माजीवाला।

^ कॉलोनी में सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है, टैंडर होते ही जल्द काम शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण कार्य भी किया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण कार्य के साथ ही पार्कों की हालत सुधारी जाएगी। नियमित सफाई व्यवस्था के लिए कार्मिकों को निर्देशित कर दिया है। कॉलोनी में एक सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा।

लक्ष्मणलालगुरु, एक्सईएन,आवासन मंडल जोधपुर।

उजाड़ बने पार्क

गंदगी बदबू के कारण जीना हुआ दुश्वार

बालोतरा. हाउसिंगबोर्ड क्षेत्र में उगी बबूल की झाडिय़ां।

बालोतरा. हाउसिंगबोर्ड क्षेत्र का एक मार्ग, जहां कीचड़ पसरा है और डामर नदारद है और ये हैं हाउसिंग बोर्ड में बने एक पार्क का दृश्य, जहां सुकून की जगह बदबू मिलती है।