पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकरी गली में फंसी गाय को मशक्कत से निकाला

संकरी गली में फंसी गाय को मशक्कत से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके न्यू तेरापंथ भवन के पास में स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के समीप एक छोटी सी संकरी गली में रविवार रात एक गाय बुरी तरह फंस गई। जिसे गौ रक्षक मित्र मंडल मोहल्लेवासियों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

गौ रक्षक मित्र मंडल के संरक्षक घेवरचंद सुंदेशा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे सुलभ कॉम्पलेक्स के पास एक छोटी सी बंद गली है, जिसमें किसी के भी घर का रास्ता भी नहीं खुलता है इस गली में लोग अपने घरों का कचरा झूठा भोजन डालते हैं। उस बंद गली में एक गौवंश बुरी तरह फंस गया। जिसको उस गली से मंडल के सदस्यों मोहल्लेवासियों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकालकर मालिक को सुपुर्द किया। प्रवक्ता राजू गहलोत ने बताया कि ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है। ऐसी घटनाओं को लेकर नगर परिषद प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों ने इस गली को पूर्णतया बंद करने कचरा संग्रहण के लिए अलग से कंटेनर लगवाने की मांग की। इस दौरान गौ रक्षक मित्र मंडल के राधे गहलोत, दिनेश कच्छवाह, धीरज, नरेंद्रसिंह, विष्णु पंवार, प्रभुराम माली, जितेंद्र माली, राजू माली सहित मंडल के सदस्य मोहल्लेवासी मौजूद थे।

बालोतरा. गली में फंसी गाय

तेरापंथ भवन के पास स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के समीप फंसी थी गाय

मदद