क्लीन ग्रीन सिटी बनाएंगे बालोतरा को
नएसभापति, उप सभापति पार्षदों की नई टीम का यही उत्साह रहा तो जल्द ही औद्योगिक नगरी बालोतरा क्लीन ग्रीन सिटी के रूप में निखरा नजर आएगा। इसी मंशा के साथ नई टीम ने सोमवार सुबह स्वच्छता अभियान का शुभारंभ पूरे जोश के साथ किया।
पहले दिन तीन जेसीबी मशीनें लगवाकर बीपीएल क्वाटर्स के सामने एलआईसी भवन के पीछे की ओर वर्षों से बने कचरा-गंदगी के डंपिंग स्टेशन को पाटकर सपाट करवाया गया। सभापति रतन खत्री ने बताया कि गंदे नाले के पास-पास शहर भर का कचरा लाकर डाल दिया जाता है, इसके आसपास गरीब मध्यम श्रेणी के परिवार रहते हैं, जिनका जीना दुश्वार है। सबसे पहले कचरे को पाटकर उस पर साफ रेत डलवाई जाएगी ताकि बदबूदार माहौल से निजात मिल सके। फिर शहर के व्यस्ततम मार्गों पर संचालित होने वाले निजी बसाें के स्टैंड इस खाली जमीन पर शिफ्ट करवाएंगे ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। सोमवार को अभियान की शुरुआत के समय सभापति रतन खत्री के साथ उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद मांगीलाल सांखला, धनराज घांची, मांगीलाल भील, चंद्रा बालड़, प्रमीला खत्री, सुकीदेवी, जीतमल सुथार, पूर्व पार्षद रावताराम माली, गोविंद जीनगर आदि मौजूद रहे।
मुख्य मार्गों पर चलने वाले बस स्टैंड होंगे शिफ्ट
मुख्यमार्गों पर संचालित होने वाले निजी बस स्टैंडों को इस खाली जमीन पर शिफ्ट करने की कवायद भी की जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को पचपदरा रोड पर दूध डेयरी के सामने मुख्य जोधपुर रोड पर चलने वाले निजी बस स्टैंड को नया बस स्टैंड के पास साफ-सफाई कर खाली करवाई गई जमीन पर शिफ्ट करने के लिए कवायद शुरू की गई। सभापति पार्षदों की टीम ने निजी बस संचालकों से बातचीत की। अब अस्थायी निजी बस स्टैंड को वहां से हटाकर एलआईसी ऑफिस के पास शिफ्ट किया गया। आगे से जोधपुर आदि के लिए चलने वाली निजी बसों का प्रस्थान आगमन यहीं से होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्य रोड पर बस स्टैंड हाेने से बसों की आवाजाही के दौरान टैक्सियों के बेतरतीब खड़े रहने से जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार टैक्सी बस चालक आपस में उलझ जाते थे।
पचपदरारोड से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
अभियानकी शुरुआत में नगरपरिषद प्रशासन ने पचपदरा रोड पर स्थायी अस्थायी काबिज अतिक्रमियों को तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने अभियान के दौरान स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। सफाई निरीक्षक रफीक पठान ने बताया कि