पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ज्वैलर्स दो टेक्सटाइल्स व्यापारियोंं पर आयकर सर्वे

दो ज्वैलर्स दो टेक्सटाइल्स व्यापारियोंं पर आयकर सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. दोज्वैलर्स दो टेक्सटाइल व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर सोमवार को आयकर सर्वे की कार्रवाई हुई। चारों अलग-अलग व्यापारियों के बालोतरा जसोल स्थित प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की 9 अलग-अलग टीमों ने रिकॉर्ड खंगाले। सर्वे का काम देर रात तक जारी रहा। इनकमटैक्स कमिश्नर ओपी मीणा ने बताया कि चीफ कमिश्नर पवनकुमार शर्मा के निर्देश पर जोइंट कमिश्नर जयसिंह के नेतृत्व में कुल 9 टीमों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यह औचक कार्रवाई शुरू की। बालोतरा शहर के भीतरी क्षेत्र में स्थित दो अलग-अलग ज्वैलर्स के शो-रूमों पर टीमों ने दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाले बही खातों में हिसाब-किताब का मुआयना किया।

वहीं बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो टेक्सटाइल फर्मों पर भी आयकर टीम ने अचानक दबिश देकर कर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। टेक्सटाइल फैक्ट्रियों के जसोल स्थित फर्मों पर भी जांच दल ने सर्वे कर रिकॉर्ड जांचा। सोमवार देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी रही।