पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैलियां निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

रैलियां निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित ग्रामीण अंचल की स्कूलों में साेमवार को स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ। अभियान के तहत रैलियां कार्यक्रम के आयोजन हुए। राउमावि में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य दयाराम पटेल, प्राध्यापक सालगराम परिहार एनसीसी ऑफीसर हनुमानराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल प्रधानाचार्य दयाराम पटेल ने बताया कि रैली शारीरिक शिक्षक भंवरसिंह चौहान, राजेंद्रपाल पटेल, व्याख्याता हनवंत सोनी वागाराम पटेल के नेतृत्व में शहर के माजीसा कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, नगर परिषद, निलम सिनेमा, नया बस स्टेंड, भांडियावास रोड, नेहरू कॉलोनी सहित शहर के मुख्य मार्गाें वापस स्कूल परिसर में विसर्जित हुई।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने घर और मोहल्ले में साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। रैली का संचालन माणक कच्छवाह ने किया। इस दौरान कैलाश जाटोल, भोलाराम पटेल, कल्याण सिंह, सुरेश डांगी सहित शिक्षक मौजूद थे। वहीं स्थानीय मदर टेरेसा स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को रैली निकाली गई। रैली को स्कूल प्रबंधक कमलेश बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधक कमलेश बोहरा ने कहा कि अगर सब नागरिक अपने घर सहित आसपास की जगहों को साफ रखें तो बीमारियां फैलना बंद हो जाएगी। जिससे हमारा घर मुल्क और देश सुंदर दिखेगा।

स्कूल प्राचार्या वीणा बोहरा ने कहा कि सभी जगहों पर साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। स्कूल एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा शास्त्री भीखाराम प्रजापत ने कहा कि सफाई ही घर का गहना और आभूषण है। स्कूल प्राचार्या वीणा बोहरा ने बताया कि रैली में विद्यार्थियों ने घरों और मोहल्ले की साफ-सफाई रखने और गंदगी ने फैलाने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से स्कूल परिसर की साफ-सफाई की गई।

इस दौरान दिनेश मिश्रा, रामजीवन विश्नोई, एमके गुप्ता, मोहम्मद सैफूद्दीन, फारुख सुमरो, नरेश व्यास, जितेंद्र चौहान, कुसुम वैष्णव, प्रेमा, जे जोशी सहित सभी जन मौजूद थे। इसी तरह, मेहताब देवी मिश्रीमल अग्रवाल राउमावि गांधीपुरा में सोमवार को प्रधानाचार्य चंपालाल व्यास पार्षद चंपालाल सुंदेशा की मौजूदगी में निर्मल भारत स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया। इस दौरान रैली का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य चंपालाल व्यास ने बता