पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार डाक सेवकों के साथ अन्याय कर रही हैं : महादेवैया

सरकार डाक सेवकों के साथ अन्याय कर रही हैं : महादेवैया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. अखिलभारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जोधपुर का आठवां अधिवेशन बालाजी मंदिर पाल रोड जोधपुर में राष्ट्रीय महासचिव एसएस महोदेवैया हरीराम जसोल की मौजूदगी में आयोजित हुआ। यूनियन के कोषाध्यक्ष लादूसिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण लादूसिंह उदावत प्रतिवेदन राजेंद्र वैष्णव ने प्रस्तुत किया। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादेवैया ने कहा कि केंद्र सरकार आजादी से लेकर अब तक ग्रामीण डाक सेवकों के साथ अन्याय कर रही है। भारत की 80 प्रतिशत जनता को देश के 3 लाख ग्रामीण डाक सेवक बेहतर सेवा प्रदान करते हैं, लेकिन विडंबना की बात है कि किसी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजेंद्र दीवाकर अजमेर, प्रदेश के सर्कल सचिव मालीराम स्वामी जयपुर, डिविजनल सेक्रेटरी पाली गोविंदराम सैन, नागौर डिविजनल सेक्रेटरी मूलाराम, उमाभारती आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का साफा, माला तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके बाद चुनाव प्रभारी हरीराम जसोल की देखदेख में जोधपुर जिले के चुनाव हुए। जिसमें लादूसिंह उदावत को अध्यक्ष पद मनोनीत किया गया। वहीं राजेंद्र वैष्णव को महामंत्री जैन को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान जोधपुर सहित आसपास के कई जिलों से डाक सेवकों ने भाग लिया।