रिड़मल महाराज की बरसी महोत्सव पर चर्चा
बालोतरा. लखारासमाज की आम बैठक सोमवार को बालोतरा विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र लखारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 13 दिसंबर को संत रिड़मलजी महाराज की बरसी धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। हिंदू लखारा विकास समिति के प्रवक्ता सुरेश लखारा ने बताया कि बैठक में बरसी महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी लखारा समाज बंधुओं को आमंत्रित करने को लेकर प्रस्ताव लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में तरप्तानंदगिरी महाराज की निर्देशानुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके अनुसार 13 दिसंबर को सवेरे गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ, दीप प्रज्जवलन, झांकिया जुलूस, स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा समाज की प्रतिभाओं, समाज के वरिष्ठ नागरिकों और भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में रामेश्वर महादेव मंदिर सिणधरी के अध्यक्ष जोगाराम, लालचंद, महेंद्र कुमार, भगवानाराम, कानाराम, डायाराम, रोशनलाल, ओमप्रकाश, पुखराज, हरीराम, किशनलाल, स्वरूप कुमार, वासु, सुरेश, चैनाराम, मूलचंद, अमृतलाल, किशनलाल, देवाराम, मंदिर सहित मौजूद थे।