पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने की आत्महत्या

युवक ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलीथानांतर्गत बागावास गांव के पास ओरण में पेड़ से फंदा बनाकर एक युवक ने अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई पेमाराम ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसका भाई मुन्नाराम (35) सोमवार शाम अपनी मिठाई की दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, जो घर नहीं पहुंचा। सुबह लोगों ने सूचना दी कि मुन्नाराम का शव एक पेड़ पर लटक रहा है। जानकारी मिलने पर बालोतरा डीएसपी राजेंद्रप्रसाद मंडली थानाधिकारी करणसिंह ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतार कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर कार्रवाई की।

मंडली. मौका मुआयना करती पुलिस।