पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वातावरण स्वच्छ तो हम भी स्वस्थ : खत्री

वातावरण स्वच्छ तो हम भी स्वस्थ : खत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलासुख निरोगी काया पंक्ति को चरितार्थ करते हुए हमें हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना होगा। वातावरण साफ-सुथरा होगा तो ही हम स्वस्थ रह पाएंगे। हमें हमारे शहर को स्वच्छ बनाने में मिल जुलकर कार्य करना होगा। ये विचार मंगलवार को प्रताप युवा मंडल के तत्वावधान में नाहटा अस्पताल में आयोजित स्वच्छ अभियान के बैनर का विमोचन करते हुए सभापति रतन खत्री ने व्यक्त किए।

प्रताप युवा मंडल के अध्यक्ष राणीदान रावल ने बताया कि मंडल की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में नाहटा अस्पताल में स्वच्छता से जुड़े श्लोगन लिखकर आमजन में साफ-सफाई के प्रति जागरुकता देने के उद्देश्य से पहल की गई।

इस अवसर पर उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद जीतमल सुथार, रावताराम माली, पीएमओ डॉ. बलराजसिंह पंवार, डॉ. मुकेश राजपुरोहित, डॉ. कमल मुंदड़ा, डॉ. राणुलाल खत्री, प्रताप युवा मंडल के संरक्षक राजेंद्र जोशी, सचिव कुलदीप पालीवाल, बाबूलाल पटेल, विक्रमसिंह भाटी पूरण वैष्णव आदि मौजूद थे।

बालोतरा. स्वच्छता अभियान के बैनर का विमोचन करते अतिथि।

प्रताप युवा मंडल के स्वच्छता अभियान के बैनर का विमोचन

कार्यक्रम