पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सेठ ने ली बैठक

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सेठ ने ली बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विनिता सेठ ने मंगलवार को डाक बंगले में कार्यकर्ता महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सेठ ने 13 दिसंबर को भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया।

इसके अलावा नवीन सदस्यता अभियान के तहत बाड़मेर जिले से विजयलक्ष्मी राजपुरोहित को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही बालोतरा उपखंड से करीब एक हजार नवीन महिला सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सरोज अग्रवाल, पार्षद पुखराजसिंह, डॉ. मानवेंद्र, कौशल्या देवी, पूर्व पार्षद रैना परिहार, रोहित सोलंकी, कन्हैयालाल घांची, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादेवी, आशादेवी, पूर्व जिला महामंत्री सोनिया गौड़, पूर्व सभापति महेश बी चौहान, टीकमाराम चौधरी, सुरेश कच्छवाह, पूर्णा देवी डीडवानिया, लक्ष्मण पंवार जीतू माली आदि मौजूद थे।

बालोतरा. महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विनिता सेठ का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा।