- Hindi News
- क्वार्टर फाइनल में खेले गए रोमांचक मुकाबले
क्वार्टर फाइनल में खेले गए रोमांचक मुकाबले
बालोतरा. मुस्लिमक्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित मुस्लिम क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
प्रवक्ता फिरोज घोसी ने बताया कि पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्टस इंडियन क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्टार स्पोर्टस क्लब ने जीत दर्ज की। मैच में मैन ऑफ मैच साेहेल रहे। वहीं दूसरे मैच में सीनियर इलेवन ने केजीएन क्लब को हराया, जिसमें मैन ऑफ मैच सलीम मूंगड़ा रहे।
इसी तरह, तीसरे मैच में एसएस रॉयल्स ने मोमडन स्पोर्टस को हराया, जिसमें मैन ऑफ मैच असरफ सुमरो रहे।
मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका मोहम्मद अकरम कुरैशी, यासीन, साजिद लौहार, प्रवीणसिंह ने निभाई। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।