सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा
बालोतरा. एनएसयूआई की बैठक मंगलवार को एमबीआर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में संघ के सदस्यता अभियान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।छात्र नेता जोगेंद्र चौधरी ने बताया कि संगठन को मजबूर करने के लिए एनएसयूआई ने सदस्यता अभियान शुरू किया, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। एनएसयूआई का सदस्य बनने के लिए बालोतरा शहर के सरकारी एवं निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को नियत तिथि तक आवेदन करना होगा। एनएसयूआई के सुरेश मेघवाल, नवीन वैष्णव, नरेश, मोहित, प्रवीण टाक, सौरभ आदि मौजूद थे।