हथकढ़ी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बालोतरा. पचपदरापुलिस थानांतर्गत पाटोदी पुलिस चौकी की ओर से मंगलवार को चिड़ियारा गांव से 2 लीटर हथकढ़ी शराब बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पाटोदी चौकी प्रभारी हरिराराम ने चिड़ियारा निवासी पर्वतसिंह पुत्र जगमालसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लीटर हथकढ़ी शराब बरामद की गई।