पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिकों के अधिकारों पर चर्चा

नागरिकों के अधिकारों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में डीआरजे राजकीय कन्या कॉलेज में युवा विकास केंद्र मानवाधिकार क्लब राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से राजकीय कॉलेज बालेसर के प्रवक्ता डॉ. हरिराम परिहार ने व्याख्यान दिया। प्राचार्य डाॅ. सतीशचंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. परिहार ने आम नागरिकों के अधिकारों पर चर्चा करते हुए इसकी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला इसकी आवश्यकता क्यों हुई, इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकार प्राप्त करने के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है। हमें स्वयं अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ अन्य को भी जागरूक बनाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी शासन अच्छा वो होता है, जो नागरिकों को अधिक से अधिक अधिकार उपलब्ध करवाएं। प्रारंभ में कॉलेज की प्रवक्ता डाॅ. संतोष जाखोटिया ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। व्याख्यान में युवा विकास केंद्र के प्रभारी डाॅ. ओपी सुथार, मानवाधिकार क्लब के प्रभारी डाॅ. अर्जुनराम पूनिया, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ. कमलजीत कौर सहित अन्य प्रवक्ता छात्राएं मौजूद थी।