पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग जब्त

80 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार काे शहर में साफ-सफाई के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से एकबारगी प्रतिष्ठानों सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 80 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग जब्त की।

एसडीएम उदयभानू चारण के नेतृत्व में एक दल बनाया गया है। इसमें तहसीलदार, आरआई, पटवारी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है, जो अभियान के साथ-साथ जारी रहेगी। शहर के बाजार में स्थित प्रतिष्ठानों सब्जी विक्रेताओं से प्लास्टिक कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई की गई। अंत में जब्त की गई सारी प्लास्टिक कैरी बैग को एकत्रित कर जलाया गया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने प्लास्टिक कैरी बैग नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी। एसडीएम चारण ने बताया कि कार्रवाई पूरे उपखंड क्षेत्र में जारी रहेगी।

स्वच्छता अभियान में हुई साफ-सफाई

इधर,नगरपरिषद प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर की पचपदरा खेड़ रोड पर साफ-सफाई की गई। सफाई निरीक्षक रफीक पठान ने बताया कि पचपदरा खेड़ रोड़ पर लगे कचरे मलबे के ढेर हटाए गए। बुधवार को अभियान के दौरान राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर की सफाई की जाएगी।

बालोतरा. जेसीबी से पाटे गए कचरे के ढेर।

बालोतरा. मुख्य बाजार में सब्जी विक्रेता से प्लास्टिक कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई करते अधिकारी।