पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरे सीवरेज कार्य से परेशानी

अधूरे सीवरेज कार्य से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. पंचायतसमिति के आगे अधूरे पड़े सीवरेज निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर मरुधरा विकास मंच के राजू बाफना ने नगर परिषद के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बाफना ने बताया कि सीवरेज कार्य अधूरा होने से सड़क भी टूटी हुई है जिससे पैदल राहगीरों समेत वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर निर्माण कार्य की सामग्री भी रास्ते में पड़ी है। सीवरेज ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से हमेशा यहां जाम की स्थिति बनती है। बाफना ने संबंधित ठेकेदार को पाबंद करवाकर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग की।